Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

"बिहारी होना गर्व की बात, युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना समय की मांग" : विकास वैभव बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का भव्य उद्घाटन, शिक्षा और रोजगार के नए युग की शुरुआत गया शहर के ए.पी. कॉलोनी स्थित बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के भव्य उद्घाटन समारोह में शिक्षा, रोजगार और बिहार के गौरव को लेकर प्रेरणादायक संदेशों की गूंज सुनाई दी। समारोह का उद्घाटन मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव, कॉलेज के चेयरमैन कैप्टन राज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. नेहा राज सिंह तथा संस्थान के बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आईजी विकास वैभव ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की पहचान केवल एक राज्य के रूप में नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षा और संस्कृति की वैश्विक धरोहर के रूप में रही है। उन्होंने कहा, “बिहारी होना किसी भी दृष्टि से अपमान नहीं, बल्कि गर्व की बात है। आज आवश्यकता है कि युवा अपनी प्रतिभा और शिक्षा के बल पर बिहार को फिर से उसकी गौरवशाली पहचान दिलाएं।” उन्होंने युवाओं से रोजगारपरक एवं व्यावहारिक शिक्षा को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज की निदेशक डॉ. नेहा राज सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाने के लिए आवश्यक कौशल, संस्कार और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में आधुनिक शिक्षण पद्धति, तकनीकी संसाधन और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं चेयरमैन कैप्टन राज कुमार सिंह ने कहा कि बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संस्थान में अनुभवी शिक्षकों की टीम, आधुनिक कक्षाएं तथा व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। गायन, नृत्य और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय गया और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। #गयाजी #GayaPolice #gayabihar #LatestNews #gaya #बिहारसरकार #education #न्यूज़ #coaching #BCA

MORE NEWS

मोरिया हाइट के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर महिला डायरेक्टर ने लगाये गंभीर आरोप, कहा- जान से मरवाने का दी जा रही धमकियां, थाने में कराया प्राथमिकी दर्ज

65 लाख निवेश से 2.82 करोड़ के दावे तक, पार्टनरशिप विवाद ने पकड़ा तूल: महिला डायरेक्टर ने प्रेस वार्ता कर खोला पूरा मामला

गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला डायरेक्टर नगमा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2014 में दोनों के बीच पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर कारोबार में करीब 65 लाख रुपये निवेश किए। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में वर्ष 2020 का एग्रीमेंट, MOU, कंपनी के दस्तावेज, WhatsApp चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया। महिला डायरेक्टर नगमा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के एक वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया और ऊपर से जान से मरवा देने की धमकियां दी जा रही है जिसके बाद पूरा परिवार डरे और सहमे हुए हैं और मैं न्याय की गुहार लगा रहा हूं मैं मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मैं मांग करती हूं और दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग करता हूं।
#गयाजी 
#गया_हो 
#GayaPolice 
#MaryaHeight
#gayastation 
#अपार्टमेंट 
#gaya 
#लुट 
#बिहार

मोरिया हाइट के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर महिला डायरेक्टर ने लगाये गंभीर आरोप, कहा- जान से मरवाने का दी जा रही धमकियां, थाने में कराया प्राथमिकी दर्ज 65 लाख निवेश से 2.82 करोड़ के दावे तक, पार्टनरशिप विवाद ने पकड़ा तूल: महिला डायरेक्टर ने प्रेस वार्ता कर खोला पूरा मामला गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला डायरेक्टर नगमा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2014 में दोनों के बीच पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर कारोबार में करीब 65 लाख रुपये निवेश किए। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में वर्ष 2020 का एग्रीमेंट, MOU, कंपनी के दस्तावेज, WhatsApp चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया। महिला डायरेक्टर नगमा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के एक वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया और ऊपर से जान से मरवा देने की धमकियां दी जा रही है जिसके बाद पूरा परिवार डरे और सहमे हुए हैं और मैं न्याय की गुहार लगा रहा हूं मैं मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मैं मांग करती हूं और दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग करता हूं। #गयाजी #गया_हो #GayaPolice #MaryaHeight #gayastation #अपार्टमेंट #gaya #लुट #बिहार

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

घंटों खोजने के बाद पानी से निकली बॉडी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे की मांग ! #bdbiharjharkhand

घंटों खोजने के बाद पानी से निकली बॉडी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे की मांग ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

आहर में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौ/त, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम ! #bdbiharjharkhand

आहर में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौ/त, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

"बिहारी होना गर्व की बात, युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना समय की मांग" : विकास वैभव बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का भव्य उद्घाटन, शिक्षा और रोजगार के नए युग की शुरुआत गया शहर के ए.पी. कॉलोनी स्थित बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के भव्य उद्घाटन समारोह में शिक्षा, रोजगार और बिहार के गौरव को लेकर प्रेरणादायक संदेशों की गूंज सुनाई दी। समारोह का उद्घाटन मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव, कॉलेज के चेयरमैन कैप्टन राज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. नेहा राज सिंह तथा संस्थान के बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आईजी विकास वैभव ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की पहचान केवल एक राज्य के रूप में नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षा और संस्कृति की वैश्विक धरोहर के रूप में रही है। उन्होंने कहा, “बिहारी होना किसी भी दृष्टि से अपमान नहीं, बल्कि गर्व की बात है। आज आवश्यकता है कि युवा अपनी प्रतिभा और शिक्षा के बल पर बिहार को फिर से उसकी गौरवशाली पहचान दिलाएं।” उन्होंने युवाओं से रोजगारपरक एवं व्यावहारिक शिक्षा को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज की निदेशक डॉ. नेहा राज सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाने के लिए आवश्यक कौशल, संस्कार और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में आधुनिक शिक्षण पद्धति, तकनीकी संसाधन और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं चेयरमैन कैप्टन राज कुमार सिंह ने कहा कि बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संस्थान में अनुभवी शिक्षकों की टीम, आधुनिक कक्षाएं तथा व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। गायन, नृत्य और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय गया और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। #गयाजी #GayaPolice #gayabihar #LatestNews #gaya #बिहारसरकार #education #न्यूज़ #coaching #BCA - Gaya Town CD Block News