गंगधार झालावाड़
उन्हेल नागेश्वर और चौमहला में सेवा संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत!
वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही 'सेवा संकल्प यात्रा' के गंगधार उपखंड क्षेत्र के विश्व विख्यात नागेश्वर जैन तीर्थ (उन्हेल) एवं चौमहला पहुँचने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। डग विधायक कालूराम मेघवाल, चौमहला मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी और उन्हेल मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों से यात्रा का स्वागत किया। सेवा व पर्यावरण संदेश: यात्रा के दौरान गौशाला में गौवंश को गुड़ व हरी घास खिलाई गई और 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। जनसंवाद: राजस्थान प्रभारी पवन भजाक ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा व समर्पण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना और जनकल्याणकारी योजनाओं का फ़ीडबैक लेना है।#SewaSankalpYatra #DagJhalawar #NageshwarJainTirth #Chaumahla #Unhel JhalawarNews BJP KaluRamMeghwal EkPedMaaKeNam GaouSewa SocialServ