प्राणपुर: दक्षिणी लालगंज पंचायत में ग्राम सभा: वंचित परिवारों को जोड़ा जाएगा, पांच वार्डों में सोलर लाइट लगेगी
गांधी जयंती के मौके पर दक्षिणी लालगंज पंचायत भवन में हुई ग्राम सभा में वंचित परिवारों को जीआर राशि में शामिल करने और पांच वार्डों में सोलर लाइट लगाने का फैसला लिया गया। मुखिया जुलुम सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।