राघोगढ़: श्रीपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला ने खेत पर मारपीट का आरोप लगाया, मामला दर्ज
गुना में राघोगढ़ थाना के श्रीपुरा गांव में खेत पर जुताई के दौरान महिला ने मारपीट के आरोप लगाए है। 4 अक्टूबर को दर्ज मामले में फरियादी महिला शांतिबाई जाटव ग्राम आवन ने पुलिस को बताया, बीते रोज दोपहर को बटाईदार रामनिवास मीणा और ट्रैक्टर चालक के साथ खेत जुताई के दौरान गांव के तीन लोगों ने खेत पर विवाद कर गालियां दी, विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस जांच जारी है।