हिलसा: मई में धान की फसल की सिंचाई के दौरान मशीन खाई में पलटी, किसान घायल
Hilsa, Nalanda | Oct 1, 2026 नगर परिषद क्षेत्र के मई गांव स्थित खंधा में धान की फसल का पटवन करने के दौरान छोटा सीडी मशीन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। हादसे में 45 वर्षीय राजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है।