कोरांव: बेलवनिया में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही महिला की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला खेत पर धान की रोपाई कर रही थी, तभी वह बिजली की चपेट में आ गई। मृतका की पहचान 58 वर्षीय गुलाब देवी पत्नी राम उजागिर तिवारी के रूप में हुई है। दोपहर करीब 12 बजे जब वह खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक बारिश के दौरान बिजली गिरी।