Public App Logo
फरीदाबाद (खबर) सेक्टर -31 में ई-रिक्शा के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौ*त हो गई। इस पूरे हादसे का एक सीसीटीवी वीडियों भी सामने आया है। बच्चे को गंभीर हालात में अस्पताल लेकर जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चला रहे रहे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। घटना 8 अगस्त 2026 की है। मृतक बच्चे की पहचान सेक्टर-31 निवासी सक्षम रावत के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सक्षम अपने एक दोस्त के साथ घर के बाहर गली में साइकिल चला रहा था। बताया गया है कि सक्षम साइकिल से एक चक्कर लगाने के बाद दोबारा घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जब वह घर के सामने बने टी-प्वाइंट के पास पहुंचा, तभी सामने से दूसरी तरफ से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी साइकिल टकरा गई। सक्षम का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद का रहने वाला है। उसके पिता अजय रावत नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पि� - Faridabad News