चौरी चौरा थाना परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह और नायब तहसीलदार संजय सिंह ने फरियादियों की समस्यायों को सुना और निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उनके समक्ष 21 मामले आए और मौके 05 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे।