Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
usr21265868
1/10/26 पुलिस ने अवैध असलहों की बड़ी खेप पकड़ी। 19 पिस्टल,19 तमंचे,भारी संख्या में कारतूस बरामद। #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur
| Oct 2, 2026
#ghazipurnews
MORE NEWS
पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। कार में लदी 252 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद। सैदपुर थाना क्षेत्र के #GhazipurNews #LatestNews #BreakingNews
Sevrai, Ghazipur | Oct 2, 2026
#फ्लाईओवर से उछलकर सर्विस रोड पर गिरे युवक की मौतः गाजीपुर में सुबह टहलने निकले एलएलबी छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, होनी थी शादी बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय ललित कुमार की मौत हो गई। हादसा वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर बिरनो थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ललित फ्लाईओवर से उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरे। गन्नापुर निवासी ललित कुमार सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गाजीपुर से मऊ की ओर जा रहे : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल ललित को बिरनो सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललित दो भाइयों में छोटे थे। पिता श्रीनाथ राम ने बताया कि परिवार ललित की शादी की तैयारी कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश : बिरनो थाना प्रभारी पन्ने लाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। #GhazipurNews #LatestNews #BreakingNews #reelsvideo
Sevrai, Ghazipur | Oct 2, 2026
#सैदपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 01/02 अक्टूबर 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव, उपनिरीक्षक शिवमणि सेन तथा पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परमानन्दपुर स्थित काली माता मंदिर के पास कुछ लोग शराब की दुकान से शराब लाकर कार में लाद रहे हैं और उसे बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर शराब लाद रहे दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि रमन सिंह पुत्र संतोष सिंह, निवासी पहाड़पुर, थाना गड़वार, जनपद बलिया, उम्र करीब 19 वर्ष को पुलिस ने कार में शराब लादते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सफेद रंग की कार से 204 बोतल 750 एमएल तथा 264 बोतल 375 एमएल, कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 335/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में थाना सैदपुर पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव, उपनिरीक्षक शिवमणि सेन तथा स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी और उनकी टीम शामिल रही। #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Oct 2, 2026
#भदौरा रेलवे स्टेशन के पास 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार गहमर/गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गणेश कुमार अकेला पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण प्रसाद, उम्र करीब 39 वर्ष, निवासी पटेल नगर सोनारू, थाना फतुहा, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब 8 पीएम बरामद होने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए 30 सितंबर को शाम 5:49 बजे गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना गहमर में मु0अ0सं0 213/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। #ghaziprnews
Sevrai, Ghazipur | Oct 1, 2026
#सेवराई में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, घटिया सामग्री के आरोप! सेवराई तहसील क्षेत्र में निजी आईटीआई स्कूल के पास बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों और किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया ईंट, सीमेंट और मोरंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क अभी पूरी तरह बन भी नहीं पाई और कई जगह से उखड़ने लगी है। किसान नेता ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन और प्रदर्शन कर सकते हैं। 📍 सेवराई | गाजीपुर ⚠️ नोट: निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित विभाग/कार्यदायी संस्था का पक्ष सामने आना बाकी है। 🎤 The Bharat Mike — #Sevrai #Ghazipur #Zamania #सड़कनिर्माण #घटियानिर्माण #भ्रष्टाचार #किसाननेता #भानुप्रतापसिंह #ग्रामीणोंकीआवाज #BDO #GhazipurNews #UPNews #GroundReport #RuralDevelopment
Sevrai, Ghazipur | Oct 1, 2026
रात्रि 30/9/26 मुहम्मदाबाद पावर हाउस के पास सड़क हादसा, अंडा व्यापारी दोस मोहम्मद की मौत... मुहम्मदाबाद कस्बे के काजीटोला केनरा बैंक मोड़ पर जिंदगी की आखिरी सवारी, कार-बाइक भिड़ंत में दोस्त मोहम्मद की मौत मुहम्मदाबाद/गाजीपुर। यूसुफपुर कस्बे में गुरुवार को एक सड़क हादसे ने मंगल बाजार के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विद्युत उपकेंद्र के पास केनरा बैंक मोड़ पर बाइक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में 35-36 वर्षीय युवक दोस मोहम्मद की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगल बाजार निवासी बेचन राईनी के पुत्र दोस मोहम्मद टीवीएस राईडर बाइक से तिवारीपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वह विद्युत उपकेंद्र के पास केनरा बैंक मोड़ पर पहुंचे, सामने से आ रही टाटा अल्ट्रोज कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में दोस मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इधर, दोस मोहम्मद की मौत की खबर फैलते ही मंगल बाजार स्थित उनके घर पर रिश्तेदारों, परिचितों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। एक सड़क हादसे ने परिवार को ऐसा गहरा सदमा दिया कि पूरे यूसुफपुर में शोक का माहौल बन गया। #यूसुफपुर #मुहम्मदाबाद #गाजीपुर #सड़कहादसा #दोसमोहम्मद #RoadAccident #Ghazipur #nonfollowers #reach #yusufpur #अंडाव्यपारी
Sevrai, Ghazipur | Oct 1, 2026
#गाजीपुर में अंतरराज्यीय अवैध सलाह तस्करी का भंडाफोड़ 38 अवैध हथियार बरामद #ghazipurnews #LatestNews #BreakingNews #BREAKING
Sevrai, Ghazipur | Oct 1, 2026
#जमानियां विधायक #ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मनु सिंह का बृजेश पाठक पर तीखा हमला गाजीपुर। जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मनु सिंह ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक पर तीखा हमला बोला है। मनु सिंह ने कहा कि “बृजेश पाठक अगर अपने ही विभाग में एक वार्ड बॉय का ट्रांसफर नहीं करवा सकते हैं, तो उनकी कितनी औकात है, यह समझा जा सकता है।” मनु सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े छोटे से छोटे मामलों में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बृजेश पाठक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक वार्ड बॉय के स्थानांतरण जैसे मामले में भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, तो विभागीय व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। मनु सिंह का यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बृजेश पाठक की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने आती है तो उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है। #GhazipurNews Om Prakash Afzal Ansari Akhilesh Yadav #LatestNews #LatestUpdate
Sevrai, Ghazipur | Oct 1, 2026