सादाबाद: नगला कला में बंदरों के झुंड ने 7 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
नगला कलां में घर के बाहर खेल रहे सात साल के कुशल पर बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से बच्चा चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से बंदरों को भगाया। बंदर के काटने से घायल बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी सादाबाद ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई।