दरभा: नानगुर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन, शिविर में मौके पर 235 आवेदनों पत्रों का निराकरण किया गया
Darbha, Bastar | Oct 2, 2026 दशकों तक उपेक्षा और नक्सलवाद का दंश झेलने वाला बस्तर अब बुनियादी सुविधाओं और चौतरफा विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। नानगुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विशेष सेवा सेतु शिविर के दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री महेश कश्यप ने यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान नमो सेवा गाथा का प्रभावी मंचन भी किया गया।