नोआमुंडी: कांडे नाला के पास हाथियों का झुंड, वन विभाग अलर्ट
कांडे नाला के पास हाथियों का झुंड, वन विभाग अलर्ट बड़ा जामदा। आज शुक्रवार रात दस बजे कांडे नाला के पास शुक्रवार रात हाथियों का झुंड देखे जाने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों के करीब नहीं जाने की सलाह दी गई है।