तालबेहट: बार थाना क्षेत्र मर्रोली में खेत पर उर्द की फसल की थ्रेसिंग के दौरान युवक आया चपेट में, हाथ हुआ जख्मी, हालत गंभीर
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्रोली गांव में खेत पर उर्द की फसल की थ्रेसिंग करने के दौरान एक 30 वर्षीय युवक चपेट में आ गया जिस कारण उसका हाथ जख्मी हो गया परिजनों द्वारा तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया परिवार जनों ने बताया हालत में अब सुधार है।