गुरारू: गुरारू में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत न्यूट्रिशन किट वितरण
Guraru, Gaya | Aug 14, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत न्यूट्रीशन किट वितरण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय समाजसेवियों और स्माइल टुगेदर फाउंडेशन बोधगया के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10 टीबी मरीजों को 'निक्षय मित्र' बनकर गोद लिया गया और उन्हें पोषण युक्त फूड बास्केट दी गई।