चरखारी: चरखारी में हुआ 'बहू-बेटी सम्मेलन', महिलाओं को दी गई सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी
मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना चरखारी की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम बमरारा में "बहू-बेटी सम्मेलन" आयोजित किया। सम्मेलन में महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्त्रियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। टीम ने नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह निषेध और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।