कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभदिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को रकबे में कमी, खसरे छूटने अथवा फसल प्रविष्टि में त्रुटि जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को पंजीयन, एग्रीस्टैक और फसल मैपिंग का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#cmochhattisgarh #koreadistrict #chhattisgarh #GoodGovernance #समय_सीमा_बैठक
Korea, Chhattisgarh | Oct 6, 2026