चकरनगर: पशुबाड़े में घुसा तेंदुआ, बंधे बछड़े को बनाया शिकार
बिठौली क्षेत्र के अशुपुरा गांव में मंगलवार भोर तेंदुए ने किसान के पशुबाड़े में बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। हमले में बछड़े की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक अशुपुरा निवासी किसान महेश सिंह का बछड़ा पशुबाड़े में बंधा था।मंगलवार सुबह4बजे तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया।हमले के बाद बछड़ा मृत हो गया।