रफीगंज: पांडे कर्मा गांव में माता-पिता की स्मृति में अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल
रफीगंज के पांडे कर्मा गांव में दिनेश कुमार सिंह द्वारा माता-पिता की स्मृति में अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद स्व. सोनमति देवी व स्व. रामध्यान सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। जरूरतमंदों को राशन, महिलाओं को साड़ी व पुरुषों को वस्त्र बांटे गए। पौधारोपण भी हुआ। रात्रि 8 बजे भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।