मुरैना नगर: शा.गर्ल्स स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप,छात्राओं के परिजन पहुंचे कोतवाली थाने,अभद्रता और यौन उत्पीड़न की शिकायत से हड़कंप
मुरैना के गर्ल्स स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।आधा दर्जन से अधिक परिजन आज सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और शिक्षक आशीष दोमेरिया के खिलाफ शिकायत दी।शिकायत में छात्राओं को गलत नजरों से देखने,अभद्र टिप्पणी करने और विरोध पर स्कूल से निकालने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कि।