गोरखपुर: गोला तहसील क्षेत्र के 27 और सदर क्षेत्र के 3 गांव बाढ़ से प्रभावित, गोरखपुर में 11 मोटरबोट और 10 अतिरिक्त नावे मंगाई गईं
वर्तमान समय में राप्ती, सरयू (घाघरा) और रोहिन नदियाँ खतरे के निशान (डेंजर लेवल) से ऊपर बह रही हैं।नदियों में अभी जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति बनी हुई है और पीछे से लगातार पानी आ रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। इसको लेकर गोरखपुर का जिला प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने गोरखपुर ने दी जानकारी।