स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मीरगंज शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. मीरगंज नगर परिषद की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ हिस्सा लिया.