मुंगावली: मुंगावली में 36 वर्षीय व्यक्ति छत से गिरा, उपचार के दौरान हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार मर्दनखेड़ी निवासी काशीराम यादव उम्र 43 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग 10 बजे थाने में बताया कि अथाई मोहल्ला, मुंगावली निवासी राधेश्याम यादव उम्र 36 वर्ष शुक्रवार को रात लगभग आठ बजे घर की छत से गिर गया था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।