मानपुर: ग्राम पंचायत रक्सा में तिरंगा फहराने के दौरान जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही खुलकर आई सामने,ठीक से नही फहरा तिरंगा
Manpur, Umaria | Aug 15, 2026 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्सा मे बड़ी लापरवाही सामने आई है।जिसमे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जैसा मामला सामने आया है।यहां 15 अगस्त ध्वजारोहण कार्यक्रम में तिरंगा ठीक से नही फहर सका।वहीं तिरंगे को फहराने के लिए बांस की लकड़ी से सचिव द्वारा बार बार खुरचते नजर आए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है।