कोरांव: कोरांव के पड़रिया गांव में नेशनल हाईवे की सड़क पर घुटने भर पानी में धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
नगर पंचायत कोरांव से सटे पड़रिया गांव में नेशनल हाईवे 135 सी पर घुटने भर पानी भर गया है। गुरुवार को एडवोकेट यादवेंद्र अहीर ने इस जलभराव के विरोध में सड़क पर धान की रोपाई की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। इस जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक सवारों और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है।