गोवर्धन: साथ जीने-मरने की कसम खाकर प्रेमी जोड़े ने खाया ज़हर, शादीशुदा प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर
मगोर्रा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी और शादीशुदा प्रेमिका ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मामला थाना मगोर्रा क्षेत्र के मथुरा-भरतपुर मार्ग का है।