पीलीबंगा: वार्ड 28 में लो-वोल्टेज और जलभराव से परेशान नागरिक, उम्मीदवारों से लिखित आश्वासन लेने की तैयारी
#lalbahadurBhakhar#LatestNews #BreakingNews #RajasthanNews 7014718676/9875131305
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :-नगर पालिका पीलीबंगा के वार्ड नंबर 28 में लायन न्यूज़ की टीम ने आमजन से सीधा संवाद कर वार्ड की बुनियादी समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने बिजली, जल निकासी और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को खुलकर सामने रखा।
नागरिकों ने बताया कि वार्ड में लंबे समय से लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग से कई बार नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नया ट्रांसफार्मर लग जाए तो लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही नालियों की नियमित सफाई न होने और बारिश के दिनों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति से भी नागरिक बेहद परेशान हैं। लोगों ने क्षेत्र में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
उम्मीदवारों से लिखित में लेंगे समाधान का भरोसा: वार्डवासी विक्रम
वार्डवासी विक्रम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस बार चुनाव में उतरने वाले पार्षद पद के उम्मीदवारों से वार्डवासी लिखित में आश्वासन लेंगे कि चुनाव जीतने के बाद वे वार्ड की इन सभी मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध समाधान करवाएंगे।
जनता मौका देगी तो शेष समस्याओं का भी होगा समाधान: भरत राठौड़
वहीं वार्ड 28 से कांग्रेस के संभावित पार्षद उम्मीदवार भरत राठौड़ ने बातचीत में कहा कि पिछले 5 वर्षों में वार्ड में काफी विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें आगामी चुनाव में पुनः सेवा का मौका देती है, तो वार्ड की लो-वोल्टेज, जल निकासी और सफाई सहित सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करवाया जाएगा। Part 2