पोलायकलां: हिरण शिकार के आरोप और थाने में मारपीट: सुंदरसी थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर धरना
हिरण पर गोली चलाने और थाने में मारपीट के विरोध में रविवार दोपहर 1 बजे हिंदू संगठनों ने सुंदरसी थाने के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी मनीष शर्मा को हटाने और झूठा मामला वापस लेने की मांग की। आरोप है कि शनिवार रात माधोपुर निवासियों से मारपीट कर थाने में बैठाया गया। पुलिस बल और एसडीओपी मौके पर मौजूद रहे। जांच बाद स्थिति स्पष्ट होगी।