गुमला: मजदूर के खाते से ₹1 लाख 17 हज़ार की अवैध निकासी, कार्रवाई की मांग
Gumla, Gumla | Aug 14, 2026 सदर थाना क्षेत्र के जामटोली निवासी 50 वर्षीय धनेश्वर साहू के बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से एक लाख 17 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसके पास एटीएम कार्ड भी नहीं है।