डीग: डीग नगर परिषद में सभापति पद सामान्य, वार्ड आरक्षण की लॉटरी कल होगी
Deeg, Bharatpur | Aug 16, 2026 नगर परिषद डीग में सभापति पद सामान्य वर्ग के लिए होने से निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार, 17 अगस्त को जिला कलेक्टर कार्यालय में 40 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद एससी, ओबीसी, महिला और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों की तस्वीर साफ हो जाएगी।