फतेेहपुर: महादेवा दर्शन को निकले 3 दोस्तों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, हादसे में 2 की हुई मौत
बाराबंकी में महादेवा दर्शन के लिए निकले तीन दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा! लोधेश्वर महादेवा के दर्शन के लिए निकले तीन युवकों की बाइक फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।