डौण्डीलोहारा: एकलव्य महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार, दो साल से बंद पंखे और बिजली ठप
नगर का एकमात्र एकलव्य महाविद्यालय इन दिनों प्राचार्य और महाविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के चलते मूलभूत सुविधाओं के अभाव और अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी बिजली, पंखे, स्वच्छता और सुरक्षित भवन जैसी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। कक्षाओं में लगे पंखे लंबे समय से बंद हैं, बिजली कनेक्शन कट चुका है, खिड़कियो