जसवंतनगर: राहुल हत्याकांड के बाद पीपरीपुरा में तनाव, आरोपियों के घर और घटनास्थल पर पुलिस तैनात, पसरा सन्नाटा
पीपरीपुरा में राहुल की गोली मारकर हत्या के बाद रविवार को भी गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर आरोपियों के घरों और घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी के बीच गांव में सन्नाटा पसरा है और लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। राहुल के घर पर परिजनों का रोल का बुरा हाल है पुलिस ने मृतक के चाचा केस दर्ज कराया।