कोईलवर: चंदा पंचायत के धरमपुर पंचायत सरकार भवन पर आयोजित ग्राम सभा में योग लाभुकों को सूची में शामिल नहीं करने का आरोप
कोईलवर प्रखंड के चंदा पंचायत के धरमपुर गांव में पंचायत सरकार भवन पर आयोजित ग्रामसभा में आवास प्लस-2024 की प्रतीक्षा सूची से योग्य लाभुकों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने की मांग की और पैसे के लेनदेन का भी आरोप लगाया। पंचायत के मुखिया ने शाम 7:30 बताया कि मनमाने तरीका से कार्य हुआ है।