उधवा: उधवा प्रखंड में गुरुवार को 9 घंटे बिजली बाधित रहेगी, 33 केवी उपकेन्द्र से कई क्षेत्र प्रभावित
गुरुवार को उधवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 के.वी. विद्युत शक्ति उपकेन्द्र उधवा से निर्गत 11 के.वी. इंग्लिश फीडर की जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाना है। इस मरम्मत कार्य के कारण सुबह 09:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।