नरवर: नरवर में राजस्व विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
नरवर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नरवर में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने देशभक्ति के जज्बे के साथ डीजे पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर कर्मचारी देशभक्ति गीतों की धुन पर नगर में निकले। यात्रा के दौरान पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।