मैनपुर विकासखंड के ग्राम सरनाबहाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘वंदे मातरम’’ के नारे लगाए। गांव में भव्य रैली निकली और देशभक्ति का माहौल रहा।