सिरसागंज: सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद द्वारा चलाये जा रहे जनपद में अवैध तमंचा/चाकू रखने वालों के विरूद्ध प्रचलित अभियान के थाना सिरसागंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा वांछित एक अभियुक्त जावेद पुत्र इसरार खाँ निवासी असुआ थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को एक चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है ।