एटा: मारहरा में ई-रिक्शा पलटने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत, छात्र को बचाने में हुआ अनियंत्रित, 2 घायल
Etah, Etah | Sep 30, 2026 मारहरा के मोहनसती गांव मोड़ के पास बुधवार को स्कूली छात्र को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रहूफ (70), लोकेश और राधेश्याम पुत्र कमल सिंह शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मारहरा पहुंचाया। गंभीर हालत में रहूफ को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, उपचार के दौरान मौत हो गई।