मानटाउन पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध छुर्रा और तेज आवाज में गाने बजाने पर दो गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध धारदार हथियार रखने और तेज आवाज में गाने बजाने के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 32 सेंटीमीटर लंबा धारदार छुर्रा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, करमोदा गांव में एक व्यक्ति के हाथ में नंगा छुर्रा लेकर घूमने की सूचना मिली थी। गश्ती दल ने रात करीब 10:40 बजे घेराबंदी कर मीठालाल रेगर (49) निवासी करमोदा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से धारदार छुर्रा बरामद हुआ। हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वहीं दूसरी कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाने बजाने के मामले में श्रवण सिंह (20) निवासी सांगली, झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से डेक मशीन, दो स्पीकर और पेन ड्राइव जब्त किए। मामले में आरएनसी एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्रकरण द
किया गया।मानटाउन पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdateNews #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #highlight #Gangapurcity #सवाईमाधोपुर #SawaiMadhopur Amita Meena Journalist News57