तांदी पंचायत में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत तांदी में भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान भगतराम ठाकुर ने तिरंगा फहराया और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Mandi, Mandi | Aug 15, 2026