बीना: मोतीचूर घाट पर आज गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया
Bina, Sagar | Sep 25, 2026 बिना के मोतीचूर घाट पर गणेश विसर्जन की तैयारियां जोरों पर हैं। बड़े मंदिर स्थित मोतीचूर नदी घाट पर विसर्जन को लेकर नगर पालिका, बिजली विभाग, PWD, राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीमें मुस्तैद हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह SDM आशीष कुमार ने तहसीलदार अंबर पंथी और नगर पालिका अधिकारी आर.के. कौरव के साथ घाट का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए हैं