Public App Logo
गोरखपुर में काली मिर्च बनाने वाली एक फैक्ट्री में जांच के दौरान मिलावट की आशंका सामने आना बेहद चिंता का विषय है। आज सवाल सिर्फ काली मिर्च का नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों की शुद्धता का है। अगर मसालों में भी मिलावट का खेल चल रहा है, तो आम आदमी आखिर भरोसा करे तो किस पर करे? स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, क्योंकि मुनाफा कमाने के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होना चाहिए। #गोरखपुर #उत्तरप्रदेश #मिलावट #शुद्धता #स्वास्थ्य - Tulsipur News