गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं की मनमोहक छटा देखने को मिली।
✨ मगध संगीत संस्थान की बिहार गौरव गाथा पर आधारित भावनृत्य, नीतू नवगीत के छठ एवं मैथिली लोकगीत, उषा सिंह की सुरीली गायकी, कला श्री समूह की दुर्गा वंदना पर आधारित शास्त्रीय नृत्य तथा सामा-चकेवा और झिझिया की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, सिने कलाकार चाहत सिंह के भक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हास्य कलाकार वी आई पी की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही.
लोकगीत, लोकनृत्य और भक्ति संगीत के इस अनूठे संगम ने बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।
22 views | Patna, Bihar | Oct 13, 2026