सोरांव: सोराव तहसील में कांग्रेसियों ने एसआईआर वोट चोरी के आरोप में किया विरोध प्रदर्शन
सोरांव इलाके में सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोरांव ब्लॉक से तहसील परिसर तक विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।