मड़ियाहू: मड़ियाहूं में मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण समेत घरेलू सामान चोरी कर लिया। पीड़िता उर्मिला पाल ने मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 29 सितंबर की रात चोर बाहरी गेट की दीवार के रास्ते मकान में दाखिल हुए। इसके बाद तीन कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्स