*80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षकओ0पी0 सिंह ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र*
*जनपद कासगंज, उत्तर प्रदेश 15.08.2026*
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह* द्वारा पुलिस लाइन कासगंज में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान का आयोजन किया गया एवं भारत के उन वीर सपूतों को नमन किया गया जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाने में उत्कृष्ट योगदान दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्र एवं नागरिकों के प्रति समाज में शान्ति, सौहार्द, सुशासन और विकास में पुलिस के दायित्व एवं कर्तव्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्यपरायणता एवं अस्पृश्यता निवारण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार* द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसमें पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद के सभी थानों पर भी ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। सभी थाना प्रभारियों ने कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण कर शपथ दिलाई।
*क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान* द्वारा थाना कासगंज, *क्षेत्राधिकारी सहावर श्री दुर्गेश कुमार मिश्र* द्वारा थाना सहावर एवं *क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री अमित कुमार* द्वारा थाना पटियाली पर उपस्थित रहकर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई और मिष्ठान वितरित किया गया।
तदोपरान्त विभाग में सराहनीय सेवा योगदान के लिए विभागीय एवं शासन स्तर से अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 15, 2026