मैनपुरी: कुरावली के मां अंजनी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद मां और बच्ची की हुई मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
ओछा थाना क्षेत्र के ग्राम कानिकपुर निवासी सचिन कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी ललिता देवी को प्रसव के लिए कुरावली क्षेत्र के घिरोर रोड स्थित मां अंजनी हॉस्पिटल में बीती 30 सितंबर को भर्ती कराया था। वहीं प्रसव के उपरांत मां और बच्ची दोनों की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल के लोग अस्पताल में ताला लगाकर मौके से शव को बाहर रखकर फरार हो गए।