मनीगाछी: प्राथमिकी अभियुक्त विजय कुमार सहनी गिरफ्तार, नेहरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई
नेहरा थाना पुलिस ने कांड संख्या 133/26 में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त विजय कुमार सहनी, पिता भरत सहनी, निवासी जगदीशपुर, थाना नेहरा, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विजय कुमार सहनी उक्त मामले में प्राथमिकी अभियुक्त के रूप में नामजद था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।