#कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा परमानंद डिग्री कॉलेज के सामने सोनबरसा गांव निवासी बच्चों बिंद (उम्र 55 वर्ष) का शव मिलने से संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम (पोस्टमार्टम) की कार्रवाई में भेजा
मृतक के बड़े पुत्र धर्मेंद्र बिंद ने बताया कि शुक्रवार की रात में बच्चों बिंद खाना खाकर टहलने के लिए गए थे परिजनों को बताकर। फिर सुबह को शौच के लिए गए होंगे। सुबह एक युवक गांव में सूचना दिया, जानकारी दी, जिसके बाद पहचान की गई। वहीं धर्मेंद्र बिंद ने बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं - धर्मेंद्र, रवीन्द्र और छोटू बिंद, जिनकी बीते अप्रैल महीने में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र धर्मेंद्र की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पीएम (पोस्टमार्टम) को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी #gazipurnews #Gazipurcrime #Gazipurmurder #Gazipursamachar #BreakingNews
Sevrai, Ghazipur | Aug 15, 2026