सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के लगातार विचरण, शावक की मौत और फसलों की बर्बादी से परेशान ग्रामीणों के बीच सांसद चिंतामणि महराज खुद पहुंचे। उन्होंने महेशपुर, फूनगी और रामनगर का सघन दौरा कर हाथियों द्वारा रौंदे गए खेतों का जायजा लिया। किसानों ने अपनी बर्बाद फसलों का दर्द बयां करते हुए मुआवजे और स्थायी सुरक्षा की मांग रखी, जिस पर सांसद ने हर पीड़ित किसान को उचित सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
दौरे की सबसे भावुक तस्वीर रामनगर के पंडो पारा से सामने आई, जहां सांसद प्रोटोकॉल भूलकर ग्रामीणों के साथ जमीन पर ही चौपाल लगाकर बैठ गए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर आंगनबाड़ी भवन, पुलिया और हाईमास्ट लाइट जैसी जरूरी मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही। मौके पर मौजूद एसडीएम और वन विभाग के आला अधिकारियों को सांसद ने दो-टूक निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दी जाए और हाथियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
#Surguja #Ambikapur #UdaipurForest #ChintamaniMaharaj #ElephantAlert #ChhattisgarhNews #KisanAdhikar #GroundZero #FatafatNews